विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Spread the love

राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में यूरोपीय देशों की यात्रा कर लौटे, कार्यकर्ताओं ने जताया गर्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के सात दिवसीय विदेश प्रवास के बाद गृह प्रदेश लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।

.बताया गया कि सांसद विजय बघेल महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में यूरोपीय देशों के दौरे पर गए थे। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र सांसद थे, जबकि पूरे देश से केवल तीन सांसदों को इस यात्रा के लिए चयनित किया गया था। इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।

सांसद के आगमन पर विजय साहू एवं उनके साथियों ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके सफल विदेश दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में धर्मराज शर्मा, प्रदीप शाह, साकेत कुशवाहा, पंकज शर्मा, मुकेश पासवान, निखिल शर्मा, परमजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, ईशांक साहू, प्रियांशु ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आईसीजेएस, सीसीटीएनएस और नए आपराधिक कानूनों पर मंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्याय और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक…

    Read more

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    Spread the love

    Spread the love ट्रक ने कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 7 घायल; एक की हालत गंभीर एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सावन के पावन महीने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    विदेश दौरे से लौटे सांसद विजय बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिलाई में युवती ने सड़क पर मनचले की चप्पलों से की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    तेज रफ्तार कार ने मोपेड को मारी टक्कर, पिता और 5 वर्षीय बेटे की मौत

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    एटा में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज

    बिल्डर पर दुष्कर्म का आरोप, शादी से मुकरने पर मामला दर्ज