बालोद में पिता की दरिंदगी: 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से एक साल तक दुष्कर्म

Spread the love

बालोद। जिले से बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे बेटी का रक्षक माना जाता है, वही यदि दुश्मन बन जाए तो इससे दर्दनाक स्थिति और क्या हो सकती है। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह लगभग एक साल तक डरा-धमकाकर अपनी बेटी पर अत्याचार करता रहा।

आरोपी पिता मजदूर, बेटी को दी जान से मारने की धमकी

आरोपी 37 वर्षीय पिता मजदूरी का काम करता है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, जब वह 13 वर्ष की थी तभी आरोपी ने पहली बार उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह बार-बार अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करता रहा। विरोध करने पर पिता ने बेटी को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के माहौल में पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।

माँ के साथ थाने पहुंची पीड़िता, दर्ज हुई शिकायत

आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी माँ को पूरी आपबीती बताई। माँ के साथ पीड़िता गुंडरदेही थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

Also Read: विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो केस, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 6 तथा बीएनएस की धाराओं 351(3), 64(2)(एफ), 64(2)(एम) और 65(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह मामला जिले में नैतिकता और सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करने वाला है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश