रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास सौगात, राखी मेल पर मिलेगी 10% की छूट

Spread the love

12 से 28 अगस्त तक लागू रहेगी विशेष सुविधा, खुदरा ग्राहकों को मिलेगा लाभ

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने राखी भेजने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की है। इसके तहत इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) सेवा के अंतर्गत बुक किए जाने वाले ‘Rakhi Mail’ पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

28 अगस्त तक मिलेगा लाभ

डाक विभाग की यह विशेष सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। राखी भेजने के इच्छुक ग्राहक इस अवधि में निर्धारित नियमों के तहत छूट का लाभ उठा सकेंगे।

लिफाफे पर लिखना होगा ‘Rakhi Mail’

छूट प्राप्त करने के लिए ग्राहकों को राखी वाले लिफाफे के सामने की ओर स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” लिखना होगा। इसके बाद इसे डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा।

एक ग्राहक अधिकतम 5 आर्टिकल कर सकेगा बुक

यह योजना केवल खुदरा (रिटेल) बुकिंग के लिए लागू है। एक ग्राहक एक बार में अधिकतम 5 आर्टिकल बुक कर सकेगा। वहीं बल्क और कॉर्पोरेट ग्राहकों को इस विशेष छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

VAS शुल्क पर नहीं मिलेगी छूट

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 प्रतिशत की छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी। वैल्यू एडेड सर्विस (VAS) शुल्क पर यह छूट लागू नहीं होगी। इससे रक्षाबंधन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में राखी भेजने वाले लोगों को डाक सेवा के जरिए कम शुल्क में राखी पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा