शुभम जुयाल ने रजत पदक किया अपने नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
नई दिल्ली/रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुष F57 शॉट पुट स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ग्लासगो में एक बार फिर भारतीय तिरंगा गर्व से लहराया है। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा और रजत पदक विजेता शुभम जुयाल की उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी वे भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।







