नाबालिग को धमकाकर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Spread the love

सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से वसूली

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग को डराकर लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आयुष यादव समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर नाबालिग को धमकाकर करीब 14 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पोती को कुछ युवकों ने डरा-धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उससे बड़ी रकम तथा कीमती जेवरात ले लिए। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने एटीएम, फोन-पे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर किशोरी से करीब 14.50 लाख रुपये की वसूली की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी आयुष यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    Spread the love

    Spread the love दुर्ग जिले के तुमाकला गांव की घटना, इलाके में फैली सनसनी दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट और हत्या की सनसनीखेज…

    Read more

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    Spread the love

    Spread the love मालदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोना और लैपटॉप भी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस ने बांग्लादेश में कफ सिरप…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज