Raigarh: रायगढ़ में नाती ने की अपनी ही वृद्ध नानी पर चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी ही वृद्ध नानी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी नाती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर मारपीट और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में गैर जमानतीय धाराओं के तहत कार्रवाई की है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अपनाए हुए है, इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पीड़िता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार पीड़िता श्रीमती उषा यादव (65 वर्ष), निवासी रामभांठा अंश होटल के पीछे, थाना कोतवाली रायगढ़, ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने पति, बहू और नातिन के साथ रहती हैं। उनका नाती विशाल यादव उर्फ बजरंग यादव पास ही रहता है और शराब पीने का आदी है तथा अक्सर पैसों की मांग को लेकर विवाद करता था।

पैसे न देने पर किया हमला

घटना वाले दिन 16 जून 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे आरोपी विशाल यादव ने अपनी नानी से पैसे मांगे। जब पीड़िता ने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला के हाथ के पास गंभीर चोट आई।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह खुद को बचाते हुए थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा