बिरयानी के पैसे मांगना पड़ा भारी, मैनेजर पर बीयर की बोतल से हमला

Spread the love

भुगतान किए बिना जा रहे युवकों ने किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित ‘मद्रासी बाइट पॉइंट’ बिरयानी सेंटर में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बिरयानी का भुगतान मांगने पर कुछ युवकों ने होटल मैनेजर के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ युवक बिरयानी खाने के बाद बिना पैसे दिए होटल से जाने लगे। जब मैनेजर ने उनसे भुगतान करने को कहा तो आरोपी भड़क गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने मैनेजर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीयर की बोतल से किए गए वार में मैनेजर के सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    Spread the love

    Spread the love दुर्ग जिले के तुमाकला गांव की घटना, इलाके में फैली सनसनी दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट और हत्या की सनसनीखेज…

    Read more

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    Spread the love

    Spread the love मालदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोना और लैपटॉप भी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस ने बांग्लादेश में कफ सिरप…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज