महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

खिड़की की ग्रिल तोड़कर देर रात हुए फरार, पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग फरार हो गए। सभी नाबालिग रात करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रिल तोड़कर परिसर से भाग निकले। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में निरुद्ध किए गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म के मामले में, दो चोरी के मामलों में बंद थे, जबकि अन्य के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि फरार नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी तथा पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले सहित आसपास के इलाकों में सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर फरार नाबालिगों की तलाश कर रही है। वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में आखिर किस स्तर पर चूक हुई, जिससे एक साथ आठ नाबालिग संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए।

  • Related Posts

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    Spread the love

    Spread the love न्याय तक निर्बाध पहुंच संविधान का मूल अधिकार, बिलासपुर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्यप्रणाली को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा…

    Read more

    रायपुर में महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार, थाना पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the love DCP के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में की गई…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज