मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे में हुआ भव्य रोड शो

Spread the love

प्राकृतिक सौंदर्य, जनजातीय संस्कृति और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं का किया गया प्रदर्शन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) के सहयोग से पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित किया। इस आयोजन में राज्य की पर्यटन संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

देशभर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों को किया आकर्षित

रोड शो में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, वन्यजीव पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म की विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया। आयोजन का उद्देश्य देशभर के पर्यटन व्यवसायियों, निवेशकों और ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करना था।

पर्यटन निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजनों से पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की पहचान

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अनुसार, पुणे में आयोजित यह रोड शो राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में राज्य की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाना है।

  • Related Posts

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the love इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से झुलसे थे पांच श्रमिक, चार दिन बाद दो ने तोड़ा दम रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित मां शिवा स्टील प्लांट…

    Read more

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    Spread the love

    Spread the love निगम की मॉनिटरिंग टीम की त्वरित कार्रवाई, संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कदम रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति किए जा रहे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज