दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

Spread the love

विरोध करने पर किया ताबड़तोड़ हमला, नकदी और मोबाइल लेकर भागे आरोपी

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। लूट की नीयत से आए बाइक सवार चार बदमाशों ने कांग्रेस नेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नेता की मौत हो गई, जबकि आरोपी करीब 4 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रकाश सिंह कश्यप के रूप में हुई है, जो ग्राम तुमाकला के निवासी थे। वे गांव के पंच होने के साथ-साथ उनकी पत्नी सरपंच हैं। प्रकाश सिंह कश्यप कांग्रेस के धमधा मंडल कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रकाश सिंह कश्यप बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद दोनों युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

  • Related Posts

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी इलाके में वारदात, गंभीर घायल युवक रायपुर मेकाहारा रेफर डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती चिंता का…

    Read more

    ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त

    Spread the love

    Spread the love ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार