ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब जब्त

Spread the love

ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब, मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तमनार पुलिस को ग्राम बागबाड़ी में अवैध महुआ शराब की बिक्री की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी अरविंद परजा के घर से 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई, जिसे वह बिक्री के लिए छिपाकर रखे हुए था।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    Spread the love

    Spread the love विरोध करने पर किया ताबड़तोड़ हमला, नकदी और मोबाइल लेकर भागे आरोपी भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। लूट की…

    Read more

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी इलाके में वारदात, गंभीर घायल युवक रायपुर मेकाहारा रेफर डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती चिंता का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार