रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

Spread the love

CGNP+ ने उठाए गोपनीयता, गलत पहचान और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के मुद्दे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एचआईवी (HIV) संक्रमित मरीजों के संगठन CGNP+ ने पहचान की गोपनीयता, सरकारी योजनाओं तक पहुंच और सामाजिक भेदभाव से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए हैं। संगठन का कहना है कि व्यवस्था में हुए बदलाव के बाद एचआईवी संक्रमित लोगों को कई नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले एचआईवी संक्रमित लोगों तक सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी समुदाय के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचती थी। लेकिन अब यह जिम्मेदारी अन्य लोगों को दिए जाने से कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

संगठन का आरोप है कि कुछ कर्मियों को एचआईवी से जुड़े सामाजिक और चिकित्सकीय पहलुओं की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके कारण एचआईवी संक्रमित महिलाओं को गलत तरीके से “सेक्स वर्कर” और पुरुषों को “समलैंगिक” बताकर उनकी गलत पहचान बनाई जा रही है, जिससे उन्हें सामाजिक भेदभाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।

CGNP+ ने मांग की है कि एचआईवी संक्रमित लोगों की गोपनीयता का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, योजनाओं के क्रियान्वयन में समुदाय की भागीदारी बढ़ाई जाए और संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशीलता व एचआईवी संबंधी उचित प्रशिक्षण दिया जाए। संगठन का कहना है कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सम्मान और समान अधिकारों के साथ जीवन जीने के हकदार हैं।

  • Related Posts

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    Spread the love

    Spread the love नियमों की अनदेखी कर मामलों को अस्पताल में ही निपटाने का आरोप, जांच की मांग तेज रायपुर/कांकेर। कांकेर जिले के अंदरूनी इलाकों में संचालित अस्पतालों की कार्यप्रणाली…

    Read more

    खेल-खेल में चली गई 10 वर्षीय बच्ची की जान, गमछे में गला फंसने से दर्दनाक हादसा

    Spread the love

    Spread the love बालको के सतनाम नगर की घटना, पुलिस ने शुरुआती जांच में आपराधिक साजिश से किया इनकार कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हृदयविदारक हादसे में 10…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार