खेल-खेल में चली गई 10 वर्षीय बच्ची की जान, गमछे में गला फंसने से दर्दनाक हादसा

Spread the love

बालको के सतनाम नगर की घटना, पुलिस ने शुरुआती जांच में आपराधिक साजिश से किया इनकार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हृदयविदारक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर में खेलते समय बच्ची का गला गमछे में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृत बच्ची की पहचान रोमा राज के रूप में हुई है। वह शंभू राज की बेटी थी और मूल रूप से ग्राम गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली थी। वर्तमान में उसका परिवार बालको क्षेत्र के सतनाम नगर में रह रहा था। रोमा कक्षा तीसरी की छात्रा थी और अपने छोटे भाई के साथ खेलना उसे बेहद पसंद था।

बताया जा रहा है कि खेल के दौरान अचानक उसका गला गमछे में फंस गया। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की और तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह एक दुर्घटनावश हुआ हादसा प्रतीत हो रहा है तथा फिलहाल किसी आपराधिक घटना या साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    Spread the love

    Spread the love नियमों की अनदेखी कर मामलों को अस्पताल में ही निपटाने का आरोप, जांच की मांग तेज रायपुर/कांकेर। कांकेर जिले के अंदरूनी इलाकों में संचालित अस्पतालों की कार्यप्रणाली…

    Read more

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    Spread the love

    Spread the love CGNP+ ने उठाए गोपनीयता, गलत पहचान और सरकारी योजनाओं तक पहुंच के मुद्दे रायपुर। छत्तीसगढ़ में एचआईवी (HIV) संक्रमित मरीजों के संगठन CGNP+ ने पहचान की गोपनीयता,…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार