दोस्ती हुई शर्मसार: पत्नी पर टिप्पणी से नाराज युवक ने दोस्त को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

Spread the love

कोरबा के बुंदेली गांव की घटना, दोनों झुलसे; आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दोस्त की पत्नी को लेकर की गई कथित टिप्पणी से नाराज एक युवक ने अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि आग लगाने वाला आरोपी भी लपटों की चपेट में आकर घायल हो गया।

यह घटना रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली की है। जानकारी के अनुसार, पत्नी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी ने अपने दोस्त पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आग लगाने वाला आरोपी भी इस दौरान झुलस गया, जिसे इलाज के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    Spread the love

    Spread the love विरोध करने पर किया ताबड़तोड़ हमला, नकदी और मोबाइल लेकर भागे आरोपी भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले में कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या से सनसनी फैल गई। लूट की…

    Read more

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी इलाके में वारदात, गंभीर घायल युवक रायपुर मेकाहारा रेफर डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती चिंता का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार