मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मौत न हो यही हमारा लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्री

Spread the love

‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34.29 लाख से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, गंभीर मरीजों का समय पर उपचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य मलेरिया से होने वाली मृत्यु को शून्य पर लाना है और इसके लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत अब तक 34.29 लाख से अधिक नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है, जो लक्षित आबादी का लगभग 99 प्रतिशत है। अभियान के माध्यम से बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित हुई है और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार संभव हो पाया है।

गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मलेरिया, टीबी, सिकल सेल, कुष्ठ रोग, मुख कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की पहचान कर मरीजों का समय पर उपचार शुरू किया गया। इसके अलावा 60 हजार से अधिक गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया।

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 10,938 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी और उपचार सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और विशेष रूप से बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाना है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    Spread the love

    Spread the love खरीफ-2026 के लिए बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग को दिया गया प्रशिक्षण, 31 जुलाई तक लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश बीजापुर। एल-नीनो के संभावित प्रभाव के…

    Read more

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    Spread the love

    Spread the love जिला स्तरीय शिविर में विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन, अगले माह उपलब्ध कराए जाएंगे कृत्रिम अंग बीजापुर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम विवाह के पांच साल बाद रिश्ते में दरार, पत्नी ने पति पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

    प्रेम विवाह के पांच साल बाद रिश्ते में दरार, पत्नी ने पति पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

    अपहरण के आरोपी दौलत केवट को राहत नहीं, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

    अपहरण के आरोपी दौलत केवट को राहत नहीं, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दुष्कर्म आरोपी की सजा

    नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दुष्कर्म आरोपी की सजा

    फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे, संगठित गिरोह और विभागीय मिलीभगत के मिले संकेत

    फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे, संगठित गिरोह और विभागीय मिलीभगत के मिले संकेत