सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पैरा एथलीटों को दी बधाई

Spread the love

दिलीप महादु गावित के स्वर्ण और मोहम्मद बासिल के रजत पदक को बताया देश के लिए गर्व का क्षण

रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्लासग्लो कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करने वाले भारतीय पैरा एथलीटों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश के खेल इतिहास के लिए प्रेरणादायक बताया।

सांसद ने पैरा 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिलीप महादु गावित और रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पैरा एथलीटों का संघर्ष और सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।

उन्होंने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देंगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    Spread the love

    Spread the love खरीफ-2026 के लिए बैंक अधिकारियों और कृषि विभाग को दिया गया प्रशिक्षण, 31 जुलाई तक लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश बीजापुर। एल-नीनो के संभावित प्रभाव के…

    Read more

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    Spread the love

    Spread the love जिला स्तरीय शिविर में विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन, अगले माह उपलब्ध कराए जाएंगे कृत्रिम अंग बीजापुर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेम विवाह के पांच साल बाद रिश्ते में दरार, पत्नी ने पति पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

    प्रेम विवाह के पांच साल बाद रिश्ते में दरार, पत्नी ने पति पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

    अपहरण के आरोपी दौलत केवट को राहत नहीं, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

    अपहरण के आरोपी दौलत केवट को राहत नहीं, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को समय पर बीमा से जोड़ने पर जोर

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    बीजापुर के पांच दिव्यांगजन जल्द बनेंगे आत्मनिर्भर, कृत्रिम हाथ-पैर के लिए हुआ परीक्षण

    नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दुष्कर्म आरोपी की सजा

    नाबालिग की सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी दुष्कर्म आरोपी की सजा

    फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे, संगठित गिरोह और विभागीय मिलीभगत के मिले संकेत

    फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे, संगठित गिरोह और विभागीय मिलीभगत के मिले संकेत