छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ सकती हैं बाइक एम्बुलेंस, दूरस्थ इलाकों तक तेजी से पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

Spread the love

केंद्र ने कानूनी मान्यता की दिशा में बढ़ाया कदम, नए नियम लागू होने पर बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार ने देश में दोपहिया सड़क एम्बुलेंस (बाइक एम्बुलेंस) को कानूनी मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन का प्रस्ताव रखते हुए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है।

प्रस्तावित नियम लागू होने के बाद बाइक एम्बुलेंस के निर्माण, पंजीकरण, संचालन और सुरक्षा मानकों के लिए पूरे देश में एक समान व्यवस्था लागू होगी। इससे ऐसे क्षेत्रों में, जहां चार पहिया एम्बुलेंस का पहुंचना मुश्किल होता है, मरीजों तक प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सहायता तेजी से पहुंचाई जा सकेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य, जहां कई गांव घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में बसे हैं, वहां बाइक एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। इससे दुर्घटना, गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

फिलहाल यह प्रस्ताव ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के रूप में जारी किया गया है। नियमों को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद देशभर में बाइक एम्बुलेंस के संचालन के लिए स्पष्ट कानूनी ढांचा तैयार होगा, जिससे राज्यों को भी इन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया जलाभिषेक

    Spread the love

    Spread the love लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर/सरगुजा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन,…

    Read more

    ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बढ़ाया हौसला

    Spread the love

    Spread the love नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में माता-पिता को भी किया सम्मानित, युवा खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार