ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बढ़ाया हौसला

Spread the love

नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में माता-पिता को भी किया सम्मानित, युवा खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव की होनहार खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया। नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने ज्ञानेश्वरी के माता-पिता को भी सम्मानित करते हुए उनकी भूमिका की सराहना की।

सम्मान समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और ज्ञानेश्वरी यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

ज्ञानेश्वरी यादव ने सम्मान के लिए राज्य सरकार और खेल विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर लगातार मेहनत करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार, संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक रश्मि ठाकुर, भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी तथा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के विकास और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

  • Related Posts

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया जलाभिषेक

    Spread the love

    Spread the love लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर/सरगुजा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ सकती हैं बाइक एम्बुलेंस, दूरस्थ इलाकों तक तेजी से पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

    Spread the love

    Spread the love केंद्र ने कानूनी मान्यता की दिशा में बढ़ाया कदम, नए नियम लागू होने पर बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में आपातकालीन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार