श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया जलाभिषेक

Spread the love

लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर/सरगुजा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना की।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति के माहौल से सराबोर रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर जल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, भस्म सहित विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित कीं।

पूजन के बाद मंत्री ने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र और पुण्यदायी समय माना जाता है। इस माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए कल्याणकारी होती है।

मंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में शांति, खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ सकती हैं बाइक एम्बुलेंस, दूरस्थ इलाकों तक तेजी से पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

    Spread the love

    Spread the love केंद्र ने कानूनी मान्यता की दिशा में बढ़ाया कदम, नए नियम लागू होने पर बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में आपातकालीन…

    Read more

    ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बढ़ाया हौसला

    Spread the love

    Spread the love नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में माता-पिता को भी किया सम्मानित, युवा खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार