एस्टिमेट्स कमेटी में गूंजी छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी की मांग, बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया मुद्दा

Spread the love

हाई-स्पीड कॉरिडोर और पोर्ट कनेक्टिविटी पर दिया जोर, कहा- बेहतर सड़क नेटवर्क से उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ

नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद भवन एनेक्सी में आयोजित लोकसभा की एस्टिमेट्स कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ की सड़क और औद्योगिक कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दी गई प्रस्तुति के दौरान राज्य के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क और सीधे पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक भू-आबद्ध (Landlocked) राज्य है, इसलिए यहां के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को विशाखापट्टनम और पारादीप जैसे प्रमुख बंदरगाहों से जोड़ने के लिए एक्सेस-कंट्रोल्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य को बेहतर सड़क और बंदरगाह कनेक्टिविटी मिलती है तो उद्योगों की परिवहन लागत कम होगी, निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ के उत्पाद वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सांसद ने बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, हाई-स्पीड कॉरिडोर के विकास और सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी मंत्रालय के समक्ष रखे। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

बैठक में उठाए गए इन मुद्दों को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और भविष्य की कनेक्टिविटी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया जलाभिषेक

    Spread the love

    Spread the love लखनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना रायपुर/सरगुजा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन,…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जल्द दौड़ सकती हैं बाइक एम्बुलेंस, दूरस्थ इलाकों तक तेजी से पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

    Spread the love

    Spread the love केंद्र ने कानूनी मान्यता की दिशा में बढ़ाया कदम, नए नियम लागू होने पर बदलेगी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में आपातकालीन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    कांकेर के अस्पतालों पर उठे सवाल: नाबालिग की गर्भावस्था और अविवाहित युवती की डिलीवरी में पुलिस को नहीं दी सूचना

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    रायपुर में एचआईवी संक्रमितों की आवाज: ‘पहचान उजागर होने से जीना हुआ मुश्किल’

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में पहली बार नशे में यात्री बस चलाने वाले चालक को जेल, कोर्ट ने लगाया 15 हजार का जुर्माना

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    दुर्ग में कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    डीजे और लाउडस्पीकर के नियम होंगे सख्त, हाईकोर्ट ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

    प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार